परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु 21 केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त

Posted On:- 2026-04-09




जगदलपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 19 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित रविवार 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 01ः15 बजे तक किया जाएगा, जिसके लिए पूरे जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कलेक्टर छिकारा ने परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ब्रजभूषण देवांगन और आशीष साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सभी 21 केंद्रों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इन पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात समस्त गोपनीय सामग्री जमा की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि सुरक्षा और गोपनीयता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी नियुक्त अधिकारी व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चयन प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे।




Related News
thumb

परिसमापनाधीन मत्स्य पालन सहकारी समिति के सदस्यों से दावा प्रस्तुत क...

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश, कलेक्टर ने की...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...


thumb

बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान का संगम

सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...


thumb

पंचायत उप निर्वाचन 2026 . सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर ह...

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...


thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की ...

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...