पीढ़ियों का अनमोल संगम : खेल उत्सव में बुजुर्गों के साथ खिलखिला उठा बचपन

Posted On:- 2026-04-09




जगदलपुर (वीएनएस)। रिश्तों की गर्माहट और बचपन की शरारतों का एक ऐसा अनूठा संगम पिछले तीन दिनों से जिले की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में देखने को मिला, जिसने आधुनिकता की भागदौड़ के बीच पारिवारिक जुड़ाव की एक नई मिसाल पेश की है। बीते 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित दादा-दादी, नाना-नानी खेल उत्सव ने न केवल आंगनवाड़ी के बच्चों, बल्कि उनके अभिभावकों और घर के बुजुर्गों के जीवन में भी उत्साह का नया संचार कर दिया। इस आयोजन की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 126 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को बेहद व्यवस्थित और यादगार बनाया।

उत्सव का आगाज अत्यंत भावपूर्ण रहा, जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी परंपरा और संस्कृति का परिचय देते हुए अपने दादा-दादी और नाना-नानी का स्वागत आरती, तिलक और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर किया। बच्चों के छोटे-छोटे हाथों से सम्मानित होकर बुजुर्गों की आँखें खुशी से छलक उठीं और पूरा वातावरण प्रेम व आदर की खुशबू से सराबोर हो गया। स्वागत की इस बेला के बाद शुरू हुआ खेलों और मनोरंजन का वह सिलसिला, जिसने उम्र के फासले को पूरी तरह मिटा दिया। खेल के मैदान में उतरे दादा-दादी और नाना-नानी ने बच्चों जैसी ऊर्जा दिखाते हुए म्यूजिक चेयर, रस्साकशी और चम्मच-दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इतना ही नहीं डांस, पेपर कप और ब्लॉक बनाने जैसी गतिविधियों में बुजुर्गों और बच्चों की जुगलबंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस पूरे उत्सव का सबसे भावुक और रोमांचक क्षण वह रहा, जब आँखों पर पट्टी बाँधकर अपने बच्चों को पहचानने की गतिविधि आयोजित की गई। इस अनूठे खेल ने यह सिद्ध कर दिया कि पीढ़ियों के बीच का रिश्ता केवल देखने तक सीमित नहीं होता, बल्कि स्पर्श और आत्मीयता की गहरी जड़ों से जुड़ा होता है। जब बुजुर्गों ने अपनी बंद आँखों के बावजूद अपनी अगली पीढ़ी को पहचान लिया, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और मुस्कुराहटों से गूँज उठा। समापन की ओर बढ़ते हुए, इस तीन दिवसीय उत्सव ने समाज को यह संदेश दिया कि खुशियों के लिए किसी खास उम्र की सीमा नहीं होती। जहाँ बच्चों को अपने बड़ों का बेशुमार लाड़ मिला, वहीं दादा-दादी और नाना-नानी की खिलखिलाहट ने यह साबित कर दिया कि रिश्तों का यह संगम वाकई अनमोल है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान : जिले में 21 मोतियाबिंद मरीजों ...

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत जिले के सुदूर वनांचल और दूरस्थ बसाहटों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर निलेशकुमा...


thumb

सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र : सांसद नाग

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समा...


thumb

बस्तर में मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के विजन और ऐतिहास...

बस्तर रियासत की पुरानी राजधानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का प्रांगण उस समय भक्ति और राष्ट्रवाद के अनूठे संगम का साक्षी बना, जब यहाँ ‘सोमनाथ स्वाभिमा...


thumb

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के मद्देनजर धारा 163 लागू, बिना अनुमति सभा ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय उप-निर्वाचन 2026 की समय-सारणी घोषित किए जाने के साथ ही बस्तर जिले में चुनावी आदर्श आचार संहिता प्रभ...


thumb

जगदलपुर उप-निर्वाचन की घोषणा के साथ संपत्ति विरूपण पर लगा कड़ा प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 16) के लिए उप-निर्वाचन 2026 के कार...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है : संस्कृत...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय...