छुटे हुए लोगों को कोविड टीकाकरण लगाने की अपील

Posted On:- 2022-07-22




गरियाबंद (वीएनएस)। जिले में संक्रमण के नये मामले तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 07 दिवस के दौरान कोरोना वायरस से 20 व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसमें एक बच्चे को ईलाज के लिए रायपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है व 01 संक्रमित का ईलाज जिले के कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। जिसके साथ ही गरियाबंद जिले में कोविड -19 के संक्रमण की कुल संख्या 20417 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई की पिछले एक माह में गरियाबंद जिले में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से मास्क लगाने व कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की गई है। चूंकि कोविड-19 टीकाकरण कोविड संक्रमण व गंभाीरता को रोकने में एक प्रभावी माध्यम है। अत: छुटे हुए हितग्राहियों को टीकाकरण जल्द से जल्द लगवाने की अपील की गई, ताकि गरियाबंद जिले में कोविड-19 के संक्रमण को कम किया जा सके। जिन्होंने कोविड-19 के दोनों टीके लगवाये है। वे बूस्टर डोज लगा सकते है। जिले में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से खेत खलिहानों और विद्यालयों और शासकीय कार्यालयों में जाकर पात्र लोगों को टीका लगाया जा रहा है। ग्राम  पंचायतों  और नगर पंचायतों के वार्ड में भी लक्षित समूह को टीकाकरण करने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को बैठक लेकर कोविड टीकाकरण के विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिये है। गत दिवस 5859 लोगों को टीकाकरण किया गया।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...