रेत माफिया पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: अवैध खनन करते पकड़ी गई पोकलेन मशीन जब्त

Posted On:- 2026-04-10




जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध लगातार खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील बकावंड के ग्राम बेलगांव-बनियागाँव में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर मौके पर एक पोकलेन मशीन को सील किया गया था।

इसके पश्चात सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मशीन के माध्यम से पुनः अवैध उत्खनन का प्रयास किया जा रहा है। इस पर 01 अप्रैल 2026 को खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मशीन को शिफ्टर के माध्यम से थाना लाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध एवं अन्य कारणों से उस दिन मशीन को थाना नहीं लाया जा सका।

बाद में 9 अप्रैल 2026 को बकावंड एसडीएम विपिन दुबे (आईएएस) के नेतृत्व में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पुनः कार्रवाई की गई। इस दौरान जप्त पोकलेन मशीन को शिफ्टर के माध्यम से पुलिस थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर लाकर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है, जहां प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।खनि अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...