कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत आज पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सराईपाली में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे। शिविर में अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे ग्रामीणों से उन्होंने सीधा संवाद किया और शिविर आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो अवश्य आवेदन दें। प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि राजस्व पखवाड़ा शिविर में पटवारी और सचिव अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होंने गाँव की अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली।
राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति जानने पर कलेक्टर ने बताया कि खाद्यान्न का भंडारण पूरा कर लिया गया है, और शेष माह का चावल भी जल्द वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने खाद्य विभाग को समय पर चावल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में आवेदन देने वाले किसान भजन सिंह, रामकुमार, उत्तम सिंह और बंधन सिंह को कलेक्टर ने किसान किताब का वितरण किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन 1 से 15 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस अवधि में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के आवेदन प्राप्त कर उनका प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम पाली भी उपस्थित रहे।
कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...
प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...
शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...
नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...