फरसवानी और बीरतराई में 20 सिलेंडर जप्त

Posted On:- 2026-04-11




कोरबा (वीएनएस)। खाद्य विभाग की टीम ने आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएँ पकड़ीं। ग्राम पंचायत फरस्वानी स्थित सोनी टेंट हाउस की जांच में 08 घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं 01 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित पाए गए। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 09 सिलेंडरों की जप्ती की गई तथा उन्हें उमरेली इंडेन गैस वितरक की अभिरक्षा में सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार, ग्राम पंचायत बीरतराई (विकासखंड करतला) में  संजय कुमार साहू के निवास पर की गई आकस्मिक जांच में 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। घरेलू गैस सिलेंडरों के वैध संधारण से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य विभाग ने सभी 11 सिलेंडरों को जप्त कर समीपस्थ गैस वितरक एच.पी. उरगा की अभिरक्षा में सुपुर्द किया।

खाद्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण एक दंडनीय अपराध है तथा ऐसी अनियमितताओं पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...


thumb

गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...