युवाओं के सर्वांगीण विकास का मंच: युवा उत्सव 2026 की तैयारियों पर मंथन

Posted On:- 2026-04-16




कलेक्टर की पहल: युवा उत्सव 2026 को भव्य और प्रेरणादायी बनाने पर जोर

धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्यों, फेकल्टी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में आगामी 24-25 अप्रैल को आयोजित होने वाले “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” की तैयारियों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

   कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि युवा उत्सव में 20 से अधिक विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें वाद-विवाद, फोटोग्राफी, एकल एवं समूह नृत्य, एकल एवं समूह गायन, म्यूजिकल बैंड, क्विज प्रतियोगिता तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “लल्लनटॉप” के  सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र, बस्तर का लोकप्रिय “वायरा बैंड” एवं “आवाज क्रांति बैंड” की विशेष प्रस्तुतियां भी युवाओं को आकर्षित करेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।

   कलेक्टर ने कहा कि “युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा को मंच देने का सशक्त माध्यम है, जहाँ ‘टैलेंट’ को ‘ऑपर्च्युनिटी’ से जोड़ा जाता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह मंच उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

   बैठक में प्राचार्यों, फेकल्टी एवं विद्यार्थियों ने भी आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने, प्रतियोगिताओं की पारदर्शी जजिंग व्यवस्था, प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा प्रचार-प्रसार को व्यापक करने जैसे सुझाव दिए। कलेक्टर ने इन सुझावों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

   कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है, छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच संवाद, नेटवर्किंग, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से प्राप्त अनुभव एवं उपलब्धियां विद्यार्थियों के भविष्य एवं करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं।

  उन्होंने अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों से समन्वय बनाकर कार्य करने, विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन को जिले के लिए एक प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन के रूप में स्थापित करने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

अम्बिकापुर जिले में जनशिकायतों के निराकरण के लिए शिविर 1 मई से 10 ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...


thumb

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन के लिए संभ...

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...


thumb

बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य के लिए 4.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...


thumb

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...


thumb

जल जीवन मिशन से जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...


thumb

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...