जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा आगामी 24 अप्रैल को एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं में रिक्त पड़े पदों की पूर्ति करना और स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। यह संपूर्ण आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिससे नियोक्ताओं और अभ्यर्थियों दोनों को एक साझा मंच प्राप्त होगा।
रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर रोजगार विभाग ने नियोक्ताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो भी निजी संस्थाएं अपनी रिक्तियों को इस मेले के माध्यम से भरना चाहती हैं, उन्हें विभागीय पोर्टल मतवरहंतण्बह.हवअण्पद पर अपनी जानकारी 21 अप्रैल तक ऑनलाइन प्रेषित करनी होगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी नियोक्ता को ऑनलाइन अधिसूचना भरने में किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर भी अपनी प्रविष्टि पूर्ण करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए नियोक्ताओं को संस्था प्रमुख का नाम, जीएसटी नंबर या फर्म पंजीयन, पैन या टेन नंबर, और मोबाइल नंबर जैसी आवश्यक जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर वे अपना आईडी और पासवर्ड जनरेट कर सकेंगे।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...