राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सुरगी, सिंघोला, करमतरा, सोमनी, धीरी, सांकरा, जोरातराई, मुढ़ीपार, भर्रेगांव तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम ढारा, मोहारा, अण्डी, चिद्दो, शिवपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें भण्डारपुर निवासी सत्यपाल निषाद के स्वामित्व की ट्रैक्टर स्वराज सोल्ड लाल रंग से भण्डारपुर निवासी वाहन चालक टीकम निषाद द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया। इसी तरह खपरवाड़ा निवासी लोकेश कुमार चंद्राकर के स्वामित्व की हाईवा 12 चक्का सीजी 04 केपी 9255 से ग्राम पलारी निवासी वाहन चालक हेम प्रकाश तथा ग्राम बोरसी निवासी जितेन्द्र साहू के स्वामित्व की हाईवा 12 चक्का सीजी 07 सीएन 2697 से ग्र्राम परसदा निवासी वाहन चालक दिनेश कुमार साहू द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार नागपुर निवासी अंकित भाई सूद के स्वामित्व की ट्रक 12 चक्का एमएच 40 सीडी 4770 से ग्राम बरबसा निवासी वाहन चालक विनय कुमार पटेल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सुरगी को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...