राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बुचाटोला थाना छुरिया में समारू राम धुर्वे के रिहायशी मकान से 15 बल्क लीटर हाथ भट्टटी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह, अनिल सिन्हा एवं मनीष शामिल थे। इसी तरह उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल कुमार सिंह आबकारी, मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत , आरक्षक भोजराज बंजारे के दल द्वारा राहुलकापा बरनालाकला में अज्ञात 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...
जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...