कलेक्टर ने मैनपुर विकासखण्ड के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-17




छात्रावास, पुल, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सहित अन्य निर्माण कार्याें का किया अवलोकन

महिला समूहों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आजीविका से जोड़ने पर दिया जोर

गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा कर नीति आयोग आकांक्षी ब्लॉक के अंतर्गत संपूर्णता अभ्यिान 2.0 के एवं पीएम जनमन के तहत किए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने धवलपुर एवं टेमनपुर में बन रहे आदिवासी छात्रावासों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य करने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। छात्रावास निर्माण समय-सीमा पर पूरा करे। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चंद्राकर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इसी तरह कलेक्टर ने अमलीपदर पुल निर्माण कार्य का अवलोकन किया। जिसकी लागत 4 करोड़ 98 लाख रूपये है। उन्होंने कहा कि इस बारिश के पहले पुल निर्माण कार्य को पूरा करें। जिससे की हजारों लोगों को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने पुल निर्माण कार्य की गति को देखते हुए अधिकारियों की सराहना की। इसके अलावा कलेक्टर ने नवनिर्मित तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए घटिया निर्माण कार्य करने पर संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के अनुरोध पर अमलीपदर में कॉलेज, आईटीआई एवं नगर पंचायत के लिए प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिलाया।

अमलीपदर स्थित महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क (रिपा सेंटर) पहुंचकर कलेक्टर ने महिला समूहों से मुलाकात की और उन्हें आचार, पापड़, बड़ी, फिनाइल, सिलाई आदि उत्पादों के निर्माण व प्रशिक्षण से स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं द्वारा फिनाइल, आचार आदि उत्पादों की प्रारंभिक बिक्री की सराहना करते हुए उन्होंने उत्पादन बढ़ाने, दुकानों से संपर्क बनाने और अधिक बाजार जोड़ने को कहा। कलेक्टर ने परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जो महिलाएं कार्य कर रही है। उन्हें और प्रशिक्षण दे। जिससे की महिलाएं और अधिक आत्मनिर्भर हो सके।

कलेक्टर ने ग्राम ताराझर के संबंध में कहा कि जो कमार-भुंजिया है वे अपने आवास को छोड़कर जंगल की ओर निवास कर रहे है। उनके लिए ताराझर में ही आवास बनाया गया है। वे वहां रहे। उन्हें रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे अपना जीवन-यापन सम्मानपूर्वक कर सके। इसी तरह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्माण कार्य अवलोकन किया।

कलेक्टर ने इंदागांव पहुंचकर अटल डिजिटल केंद्र के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। तथा शीघ्र कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार के लिए उपयुक्त स्थान चयन करने को कहा। उन्होंने इंदागांव के निर्माणाधीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर बरसात पूर्व निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदागांव में बाउंड्रीवाल निर्माण का अवलोकन किया। कलेक्टर ने भेजाकोटपारा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर वहॉ बच्चो के लिए पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। उप स्वास्थ्य केंद्र बारदुला में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।



Related News
thumb

अम्बिकापुर जिले में जनशिकायतों के निराकरण के लिए शिविर 1 मई से 10 ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्र...


thumb

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन के लिए संभ...

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...


thumb

बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य के लिए 4.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...


thumb

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...


thumb

जल जीवन मिशन से जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...


thumb

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...