विधायिका में महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक प्रावधान लागू

Posted On:- 2026-04-17




नई दिल्ली (वीएनएस)। सरकार ने लोकसभा और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के संवैधानिक प्रावधान को 16 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया है।

केंद्रीय विधि मंत्रालय ने इस संबंध में 2023 में पारित 106वें संविधान संशोधन अधिनियम की धारा एक की उपधारा दो के प्रावधानों को भारत के राजपत्र में गुरुवार को अधिसूचित कर दिया है। इस उपबंध के अनुसार, महिला आरक्षण का प्रावधान इसकी अधिसूचना की तिथि से ही प्रभावी हो गया है।

केंद्र सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जबकि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन) में संशोधन के साथ-साथ लोकसभा सीटों के परिसीमन और विधानसभा वाले केंद्रशासित प्रदेशों में महिला आरक्षण को लागू करने से संबंधित कुछ प्रावधान वाले विधेयकों पर चर्चा हो रही है।



Related News
thumb

गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, PHQ के नए निर्देश

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले ...


thumb

तीसरी बार उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


thumb

चुनाव से ठीक पहले TMC विधायक के ठिकानों पर IT का छापा

बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल ...


thumb

लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक 2026

लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से ल...


thumb

अब विदेशों से भी चंदा ले सकेगी धीरेंद्र शास्त्री की संस्था, गृह मंत...

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।