नवीन औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन आज, उद्योग मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Posted On:- 2026-04-18




कोरबा (वीएनएस)। जिले के औद्योगिक परिदृश्य को विस्तार देते हुए तहसील दर्री के ग्राम गोपालपुर में 10.900 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित इस परियोजना के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे संपन्न होगा।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम  मंत्री  लखन लाल देवांगन होंगे।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहेंगी। साथ ही अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड  राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा), विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर   फूल सिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार  तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर  नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। यह नया औद्योगिक क्षेत्र जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।



Related News
thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...


thumb

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 20 अप्रैल से 04 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आं...


thumb

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 1 के अंतर्गत आवेदन

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 01 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन आवेदन आ...