विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2026-04-18




नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)  कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।

जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु प्रतिवेदन शाखा के लिए  एच.बंजारे, सहायक परियोजना समन्वयक मो.नं. 9826146182 को नोडल अधिकारी एवं  अरूणेन्द्र मिश्रा प्राचार्य लाइवीहुड कालेज कोरबा मो.नं. 9589586878 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतगणना एवं टेंट, लाईट, माईक व्यवस्था शाखा के लिए  आशुतोष पाण्डेय आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा मो.नं. 7773808088 को नोडल  अधिकारी एवं  जी.आर. जांगड़े कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा मो.नं. 9425542088, रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी उपरोड़ा, सर्व संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मानदेय वितरण शाखा के लिए  तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी मो.नं. 8305773677 को नोडल अधिकारी,  निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्र शाखा के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कटघोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी, नामांकन शाखा के लिए सर्व रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को नोडल अधिकारी,  विद्युत व्यवस्था शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, नामांकन की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा,  प्रवेश पत्र शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कम्प्यूटर एवं ई-मेलिंग शाखा के लिए  हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कोरबा मो.नं. 9977636515 को नोडल अधिकारी एवं सुश्री शिखा ठाकुर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर जिला पंचायत कोरबा मो.नं. 7828183048 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीसीटीवी शाखा हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



Related News
thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...


thumb

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 20 अप्रैल से 04 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आं...


thumb

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 1 के अंतर्गत आवेदन

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 01 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन आवेदन आ...