ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ हेतु अनुभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित

Posted On:- 2026-04-18




कोरबा (वीएनएस)। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु कलेक्टर कार्यालय कोरबा द्वारा ’ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अभियान के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों की पहचान और उनके दस्तावेजीकरण के लिए अनुभाग स्तर पर विशेष टास्क फोर्स एवं समितियों का गठन किया गया है।

अपर कलेक्टर कटघोरा द्वारा जारी आदेशानुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित इस समिति में  सम्बंधित  तहसीलदार सचिव सदस्य एवं सम्बंधित  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जनपद एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही स्थानीय  जानकारों, समाजसेवियों पत्रकारों, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों  को भी सदस्य बनाया गया है। यह समिति अनुविभाग स्तरीय बैठक  व गतिविधियां, पांडुलिपि का चिन्हांकन व सर्वेक्षण  हेतु सर्वेक्षकों के प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगी एवं पाण्डुलिपियों के चिन्हांकन की निगरानी करेगी।  प्रशासन ने निर्देशित किया है कि समस्त संबंधित अधिकारी इस अभियान की प्रगति रिपोर्ट 25 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।



Related News
thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...


thumb

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 20 अप्रैल से 04 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आं...


thumb

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 1 के अंतर्गत आवेदन

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 01 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन आवेदन आ...