रबी दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20

Posted On:- 2026-04-18




कोरबा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित रबी के फसलों दलहन-तिलहन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है।

उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 315 पंजीयन किया जा चुका है। जो कृषक अभी तक पंजीयन नहीं कराये हैं उनसे अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अपै्रल 2026 से पूर्व अपनी संबंधित सहकारी समिति में जाकर एकीकृत किसान पोर्टल एवं ई-समुयुक्ति पोर्टल/मोबाइल एप्प के माध्यम से अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं ताकि वे अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें। उपार्जन की अवधि अरहर एवं सरसों के लिए 15 फरवरी से 15 मई 2026 तक तथा चना एवं मसूर के लिए 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जटगा एवं कोरबी (पोंड़ी उपरोड़ा) में किया जायेगा। उपार्जन हेतु फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल अरहर 08 हजार, चना 5875, मसूर-07 हजार एवं सरसों- 6200 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। कृषक गिरदावली के लिए अपने क्षेत्र के पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से फसल रकबा सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त कर पंजीय प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।



Related News
thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...


thumb

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 20 अप्रैल से 04 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आं...


thumb

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 1 के अंतर्गत आवेदन

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 01 मई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन आवेदन आ...