ग्रामीण स्तर पर कानूनी जागरूकता : बावामोहतरा में लोक अदालत के प्रति ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

Posted On:- 2026-04-18




बेमेतरा (वीएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं स्वर्णलता ओम यादव, सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 को आयोजित होने वाला है, के संबंध में ग्राम नवागाँव एवं बावामोहतरा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकार मित्र के द्वारा ग्रामीणों को नेशनल लोक अदालत के महत्व, उसके माध्यम से सुलभ, त्वरित न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का निवारण कर समय एवं धन की बचत की जा सकती है। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) की नवीन योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने, महिला एवं बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में लोगो को जागरूक किया गया। इसके साथ ही शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की बात कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरपा, बेमेतरा के अधिकार मित्र द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे आगामी नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण कराएं। उक्त जागरुकता शिविर में अधिकार मित्र तरुण आनंद, स्वाती कुंजाम व ग्राम रोजगार सचिव सहित ग्रामिणों की उपस्थित रही।




Related News
thumb

महतारी वंदन योजना : सीएससी केंद्रों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्...

महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक जिले के चिन्हांकित सी.एस.सी. केंद्रों तथ...


thumb

गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवे...

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्...


thumb

विधिक जागरूकता कार्यक्रम: न्यायाधीश ने छात्रों को कानूनी अधिकारों ए...

विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर म...


thumb

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह नहीं करने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अपील

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावना को मद्देनजर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उत्तम प्रसाद जिला क...


thumb

बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा को स...

बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्...