कोरबा (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक जिले के चिन्हांकित सी.एस.सी. केंद्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आईडी के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य व्हीएलई/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। ई-केवाईसी की सुविधा हेतु सभी चॉइस/सी.एस.सी. केंद्रों में लैपटॉप एवं बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं।
योजना के अंतर्गत कार्यरत सीएससी-व्हीएलई को सीएससी-एसपीव्ही कार्यालय रायपुर के माध्यम से प्रति पूर्ण कार्य 9.84 रुपये का कमीशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा। हितग्राही अपना ई-केवाईसी आधार कार्ड एवं महतारी वंदन योजना पंजीयन आईडी के साथ नजदीकी सी.एस.सी. केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के प्रिंटआउट या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी महतारी वंदन योजना आईडी की जानकारी हेतु हितग्राही अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो कार्यालय के फोन नंबर 8085190563 अथवा 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्...
विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर म...
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावना को मद्देनजर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उत्तम प्रसाद जिला क...
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्श...
बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्...