रायपुर(वीएनएस)।सक्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन 2026 के तहत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण का कार्य प्रभावशील है और उप निर्वाचन प्रस्तावित है। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तर पर शिकायत सेल का गठन किया गया है। यह शिकायत सेल कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-03, भू-अभिलेख शाखा, सक्ती में संचालित होगा। यहां शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
भू-अभिलेख शाखा में अधीक्षक श्री बैजू लाल कंवर को शिकायत सेल का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, सहायक अधीक्षक श्रीमती शिल्पा मेहर को सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक श्री मनीष राज सिदार एवं राजस्व निरीक्षक श्री महेश कुमार देवांगन को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही मानचित्रकार श्री महेश राम उरांव को डाक सहयोग का दायित्व दिया गया है। शिकायत सेल में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज से कलेक्टोरेट परिसर में हेलमेट और सीट बेल्ट को अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक अवनि बिसवाल ने आज जशपुर परियोजना के तपकरा, कुनकुरी परियोजना के डुगडुगिया, दुलदुला परियोजना के खट...
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जल संचय जनभागीदारी 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी...
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि क...
भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ग्रीष्म ऋतु में तीव्र गर्मी और तापमान वृद्धि को देखते हुए लू (तापघ...