जशपुरनगर (वीएनएस)। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक अवनि बिसवाल ने आज जशपुर परियोजना के तपकरा, कुनकुरी परियोजना के डुगडुगिया, दुलदुला परियोजना के खटंगा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया और और पोषण पखवाड़ा की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने पोषण पखवाड़ा की 6 थीमों पर हितग्राहियों से चर्चा की और उन्हें अपने बच्चों को रोज आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजने की सलाह दी। उन्होंने रेडी टू ईट फूड का हितग्राही को कैसे उपभोग करना है इसकी भी जानकारी प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी जशपुर योगेश भगत और जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर यादव उपस्थित रहे।
विदित हो कि आज 20 फरवरी 2026 को पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों के अवलोकन के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक अवनि बिसवाल का जशपुर जिले में आगमन हुआ है।
जिले ने विकास और खनिज राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) क...
सरगुजा जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों और किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है। अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. स...
जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं आगामी दिनों में हीट वेव (लू) की संभावित स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला सरगुजा द्वारा आम नागरिकों से विश...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’बिहान’ योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्वावलंबन का नया सवेरा ला रही है। जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्...
कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण ह...
कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक ली। उन्होंने मैनपाट में बॉक्साईड खनन के सम्बन्ध में मुआवजा प...