रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कोंडागांव जिले में सघन स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दूरस्थ गांवों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ रूरल मोबाईल मेडिकल यूनिट और रेडक्रॉस मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही है, जिसमें सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिले के ग्राम पेरमापाल, कीलम, बेचा, टिमनार जैसे दूरस्थ अंचलों के गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की।
अभियान के दौरान टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, मधुमेह, कैंसर, मोतियाबिंद, सिकल सेल एवं एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच की जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं की पहचान भी की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा गंभीर या जोखिम वाले मामलों को बेहतर जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज से कलेक्टोरेट परिसर में हेलमेट और सीट बेल्ट को अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक अवनि बिसवाल ने आज जशपुर परियोजना के तपकरा, कुनकुरी परियोजना के डुगडुगिया, दुलदुला परियोजना के खट...
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जल संचय जनभागीदारी 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी...
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि क...
भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ग्रीष्म ऋतु में तीव्र गर्मी और तापमान वृद्धि को देखते हुए लू (तापघ...