रायपुर(वीएनएस)।भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत धमतरी जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जनगणना कार्य में नियोजित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे अधोहस्ताक्षरकर्ता की पूर्व अनुमति के बिना न तो अवकाश पर जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही जिला जनगणना शाखा के माध्यम से अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही, पूर्व में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृत अवकाश के मामलों में भी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुनः जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी से अनिवार्य रूप से अनुमोदन प्राप्त करना होगा। अन्यथा ऐसी अवकाश स्वीकृति मान्य नहीं होगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज से कलेक्टोरेट परिसर में हेलमेट और सीट बेल्ट को अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्...
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयो...
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के उप संचालक अवनि बिसवाल ने आज जशपुर परियोजना के तपकरा, कुनकुरी परियोजना के डुगडुगिया, दुलदुला परियोजना के खट...
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जल संचय जनभागीदारी 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी...
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि क...
भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ग्रीष्म ऋतु में तीव्र गर्मी और तापमान वृद्धि को देखते हुए लू (तापघ...