रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन की तैयारी तेज

Posted On:- 2026-04-21




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार को वीआईपी चौक स्थित श्री राम मंदिर के वाल्मीकि हॉल में होगा, जिसमें 51 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल और महामंत्री संजय अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शामिल होने की सहमति भी मिल चुकी है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस अवसर पर सियाराम अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, संपत अग्रवाल विधायक, सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री, मोतीलाल साहू विधायक, जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया , राजीव अग्रवाल सीएसआईडीसी के अध्यक्ष, बृजलाल गोयल सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहेंगे।

आयोजन को सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक बताया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना है।

आयोजकों के अनुसार, सभी जोड़ों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही पात्र जोड़ों को शामिल किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को ही इसका लाभ मिल सके।

विवाह समारोह में हर नवविवाहित जोड़े को लगभग 50 हजार रुपए तक की गृहस्थी सामग्री भी दी जाएगी। इसमें अलमारी, सूटकेस, मिक्सर ग्राइंडर, पंखा, आयरन, कपड़े, घड़ी, जेवर और रोजमर्रा के उपयोग के बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 100 से अधिक सदस्यों की टीम अलग-अलग समितियों में काम कर रही है। आयोजकों का कहना है कि यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है, बल्कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे संदेश को भी मजबूत करती है।

यह आयोजन हर साल समाज में सहयोग और एकजुटता की मिसाल पेश करता है, और इस बार भी इसे बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित करने की तैयारी है।



Related News
thumb

महिला आरक्षण पर सियासत गरम, विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायप...


thumb

जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...


thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...


thumb

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...


thumb

सहेजें अपने संस्कारों को, गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : व...

स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा