रायपुर (वीएनएस)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।
इस दौरान समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा सहित कई पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे।
शाम को आजाद चौक में सेवा कार्य के तहत सेव-बूंदी का वितरण किया गया। युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग दिया।
आयोजन के दौरान पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में अब एक नई तस्वीर उभरती दिख रही है। 22 अप्रैल को यहां क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का आगमन होने जा...
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायप...
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...
महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...