रायपुर(वीएनएस)।राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आयोग के सचिव श्री संकल्प साहू एवं अन्य अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रातः 10.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। आगमन के पश्चात सर्किट हाउस में ठहराव रहेगा। दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक सर्किट हाउस सभाकक्ष में आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से मुलाकात एवं चर्चा का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं शाम 4.30 बजे से 5.00 बजे तक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शाम 5.00 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि...
देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम...
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में ...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...