रायपुर(वीएनएस)।एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।
इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम उरसांगल (उरसांगल-02), चिमलीपेन्टा (तुमलपाड), तारलागुडा (बैनपल्ली), किस्टाराम (मंगलगुड़ा एवं बेदेपाड़-02) तथा करीगुण्डम (पालोड़ी) केंद्रों में रिक्त हैं।वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम ताडमेटला (ताडमेटला-02), सिलगेर (सिलगेर-02), भेज्जी (ओन्देरपारा), करीगुण्डम (फेसलपाड़), गोलापल्ली (तुमाबंगू), पेंटापाड़ (एन्टापाड़-01) तथा टेटराई (कसलपाड़) केंद्रों में रिक्त हैं।
इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार दिनांक 17 अप्रैल 2026 से 02 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम...
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में ...
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आ...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...