देवेंद्र यादव ने किया शराब दुकान का विरोध, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

Posted On:- 2026-04-22




भिलाई (वीएनएस)। टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के बाद अब भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दुकान का स्थान बदलने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि जिस जगह पर शराब दुकान खोलने की योजना है, वह पूरी तरह से रिहायशी और संवेदनशील क्षेत्र है। आसपास स्कूल-कॉलेज, चिकित्सकीय क्लिनिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां शराब दुकान खोलना सामाजिक और नैतिक दृष्टि से उचित नहीं है।

उन्होंने आशंका जताई कि इस फैसले से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विधायक ने इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस शराब दुकान को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि टाउनशिप की शांति और गरिमा बनी रहे।



Related News
thumb

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल

वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल बन गय...


thumb

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण...

राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार सूरजपुर जिले के वनांचल क्षे...


thumb

ज्ञानभारतम् सर्वे 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्व...


thumb

कोपाबेड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के कोपाबेड़ा जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 34 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।


thumb

‘बिहान’ से बदली तस्वीर,गृहिणी से सफल कृषक उद्यमी बनीं सिदाय नेताम

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ कोंडागांव जिले में सकारात...


thumb

चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली ख...

छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।