मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी

Posted On:- 2026-04-22




रायपुर(वीएनएस)।प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार सूरजपुर जिले के वनांचल क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल साकार हुई है। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों और आश्रित टोलों के विद्युतीकरण के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े की पहल पर कोल्हुआ: पुराना स्कूलपारा, खासपारा, जमतीपारा और बोकराटोला-2 के विद्युतीकरण को मंजूरी दी गईमहुली: हरिजनपारा, खासपारा-1 व 2, पांडोपारा, पोखरापारा, स्कूलपारा, पहेतापारा और पहाड़पारा में बिजली विस्तार का कार्य होगा।करोटी: खासपारा, इमलीडीह, पोड़ीडोल, पोरतेपारा, परसापारा और गुलरडांडपारा जैसे क्षेत्रों में रोशनी पहुँचेगी।चोंगा: मधवानीपारा, आमपारा, खासपारा और श्यामपारा के निवासियों को बिजली की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही कछवारी (पांडोपारा, स्कूलपारा), खैरा (रेडियापारा-1 व 2), नवडीहा (मेन रोड) और कछिया (नवडीहा चौक) में भी विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार नियमित विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे व्यापक स्तर पर ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी।परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सूरजपुर के कार्यपालन अभियंता को सौंपी गई है, ताकि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित हो सके।वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की यह लंबे समय से प्रमुख मांग रही है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस विषय को प्राथमिकता में रखते हुए लगातार विभागीय स्तर पर समन्वय किया, जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों रुपये की लागत से 28 से अधिक विद्युतीकरण कार्यों को मंजूरी मिली।

इस पहल से न केवल घरों में उजाला होगा, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और स्थानीय रोजगार एवं छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।



Related News
thumb

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में "अग्रणी बस्तर" नियद-नेल्लानार 2.0 और सु...

जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी योजन...


thumb

बीजापुर के विकास में सहभागी बनेगा मीडिया : कलेक्टर की नई पहल

नक्सल-मुक्त बीजापुर को विकास की नई राह पर अग्रसर करने के उद्देश्य से कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के सा...


thumb

बस्तर मुन्ने "अग्रणी बस्तर" और नियद-नेल्लानार 2.0 से बीजापुर में वि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त होने के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने दो महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्व...


thumb

खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने ढाबों और किराना दुकान का औचक निरीक्षण

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के किराना दुकान व ढाबे का औचक निरीक्षण किया गया। अभिहीत अधिकारी डीके देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक...


thumb

छत्तीसगढ़ में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्ष...


thumb

पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में नवागंतुक विद्यार्थियों...

20 अप्रैल सोमवार को पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत एवं प्रवेश पर्व मनाया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों...