सेक्टर 6 शराब दुकान को लेकर व्यापारी परेशान, सांसद बघेल हैरान

Posted On:- 2026-04-22




भिलाई (वीएनएस)। सेक्टर 6 बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोलने का मामला तूल पकड़ रहा है। व्यापारियों ने इसके खिलाफ आवाज उठा दी है। क्षेत्रीय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विजय बघेल से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।

सेक्टर 6 व्यापारी संघ के सलाहकार सदस्य रामकृष्ण मुंदडा के नेतृत्व में भिलाई स्टील सिटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई के 5 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के ज्ञानचंद जैन,श्रीनिवास खेड़िया, दिनेश सिंघल, अजय कनोजिया ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। सांसद विजय बघेल ने बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने पर आश्चर्य जताया और जिले के आबकारी अधिकारी से टेलीफोन चर्चा कर बाजार वासियों की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया। और उनके साथ बैठकर चर्चा कर कोई सम्मानजनक हल निकालने का निर्देश दिया है।

भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स में जिला कलेक्टर दुर्ग को एक पत्र भेजकर रिहायशी बाजार क्षेत्र से शराब दुकान अविलंब हटाने की मांग की है। चेंबर ने अपने पत्र में लिखा है कि रिहायशी क्षेत्र में वह भी शहर के हृदय स्थल के प्रमुख बाजार के प्रमुख मार्ग में शराब की दुकान खोला जाना, ना केवल दुखद अपितु जिला प्रशासन और भिलाई इस्पात संयंत्र की व्यापारियों के प्रति दुर्भावना को प्रदर्शित करता है।

एक ओर जहां बाजार क्षेत्र के व्यवसायी लंबे समय से व्यापारिक समस्याओं से परेशान है। ऐसी स्थिति में शराब की दुकानों को खोलकर थोड़े बहुत होने वाले व्यापार को भी समाप्त करने की योजना बना दी है, जो अत्यंत निंदनीय घटना है।

सेक्टर 6 के व्यापारियो के द्वारा आज अपने बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के हस्ताक्षर करवाकर मांग पत्र जिला प्रशासन को शीघ्र सौंपकर अवगत कराएगा। अभिलंब बाजार क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग की जाएगी।

ज्ञानचंद जैन का कहना है कि कोई सम्मानजनक हल नहीं निकालने की स्थिति में बाजार भी बंद करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने बाजार के कतिपय व्यापारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद सांसद को भी गुमराह करने की कोशिश की है, जो अत्यंत दुखद है।

भिलाई इस्पात क्षेत्र में सोसाइटी को आनन फानन में खाली करवा करके अधिकारियों के द्वारा राज्य शासन को बाजार के हृदय स्थल पर दुकान दिए जाने की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है।



Related News
thumb

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल

वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल बन गय...


thumb

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण...

राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार सूरजपुर जिले के वनांचल क्षे...


thumb

ज्ञानभारतम् सर्वे 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्व...


thumb

कोपाबेड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के कोपाबेड़ा जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 34 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।


thumb

‘बिहान’ से बदली तस्वीर,गृहिणी से सफल कृषक उद्यमी बनीं सिदाय नेताम

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ कोंडागांव जिले में सकारात...


thumb

चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली ख...

छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।