नई दिल्ली (वीएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ देश के संकल्प को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पिछले साल हुए इस भयावह हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए कहा कि अपनों को खोने का दर्द आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ लड़ाई में देश की “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस मौके पर हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को हिंसा और आतंक से मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
पहलगाम हमले की बरसी पर देशभर में शोक और संकल्प का माहौल देखा गया, जहां लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया।
भारतीय वायुसेना ने बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास शुरू किया, जिसमें हाईवे को अस्थायी रनवे के रूप में इस्तेमाल करने क...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और जर्मनी के बीच रक्षा प्रौद्योगिकी और साजो-सामान के संयुक्त विकास और निर्माण के महत्व पर बल दिया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तमिलनाडु में एनडीए समर्थक लहर का दावा करते हुए भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन की जीत पर विश्वास जताया है। उ...
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने लगभग एक घंटे तक अपना विस्तृत आदेश पढ़ते हुए उन सभी आरोपों और आशंकाओं का क्रमवार उत्तर दिया, जो केजरीवाल की ओर से ...
सीएपीएफ की सभी यूनिटों के प्रमुखों की ऐसी संयुक्त बैठक, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं, पहले किसी भी विधानसभा चुनाव के दौरान कभी नहीं...