धमतरी में शराब की किल्लत खत्म होते ही उमड़ी भीड़, सड़क पर लगा जाम

Posted On:- 2026-04-22




धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देशी शराब की कमी के बीच धमतरी में बुधवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। जैसे ही शराब की नई खेप दुकानों तक पहुंची, मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हालात ऐसे बने कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से शराब की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग महंगे दामों पर शराब खरीदने को मजबूर थे। ऐसे में जैसे ही कृषि मंडी श्याम तराई मार्ग स्थित दुकान में मंगलवार शाम शराब पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शराब लेने की जल्दी में बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जुट गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बस्तर रोड हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। देर रात तक लोगों की भीड़ बनी रही और बुधवार सुबह भी यही स्थिति देखने को मिली।

सुबह के समय लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई जगह धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरे पर शराब मिलने की राहत साफ दिखाई दी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सप्लाई में आई दिक्कतों के कारण अस्थायी कमी हुई थी, जिसे अब धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है।



Related News
thumb

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल

वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल बन गय...


thumb

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण...

राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार सूरजपुर जिले के वनांचल क्षे...


thumb

ज्ञानभारतम् सर्वे 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्व...


thumb

कोपाबेड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.34 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के कोपाबेड़ा जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 34 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।


thumb

‘बिहान’ से बदली तस्वीर,गृहिणी से सफल कृषक उद्यमी बनीं सिदाय नेताम

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ कोंडागांव जिले में सकारात...


thumb

चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली ख...

छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।