रायपुर (वीएनएस)। वन विभाग की टीम ने रायपुर में 50 करोड़ की पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के रहने वाले है। जब्त पैंगोलिन का कुल वजन 20 किलो बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम दोनों तस्करों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए आरोपियों का नाम प्यारेलाल गोपचे और गोखन हलदार है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि भाठागांव के पास रावांभाठा, वालफोर्ट सिटी रायपुर के पीछे एक झुग्गी झोपड़ी में दो आरोपीसंदिग्ध रूके हुए हैं। दोनों के पास जिंदा पैंगोलिन है। वन विभाग ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया।
ग्राहक बनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तस्करों को पैंगोलिन दिखाने को कहा। दोनों आरोपियों ने जिंदा पैंगोलिन दिखाई, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ बताई थी। सौदा होने के बाद कर्मचारी ने बाहर इंतजार कर रहे वन विभाग की टीम को इशारा कर झोपड़ी में आने को कहा।
टीम जैसे ही पहुंची तो आरोपी उन्हें देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें टीम ने दौड़ाकर पकड़ा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो वजनी पैंगोलिन जब्त की गई। वन विभाग की टीम ने बताया कि आरोपियों की जानकारी मिलने के बाद से पिछले एक सप्ताह से उनकी तलाश कर रहे थे। कड़ी मेहनत के बाद दोनों आरोपियों को आज पकड़ा गया। दोनों आरोपी अलग-अलग जिले के रहने वाले है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1-प्यारेलाल गोपचे, जिला बलाघाट (मध्यप्रदेश) में रहता है।
2- गोखन हलदार कांकेर जिले के भानु प्रतापपुर तहसील का रहने वाला है।
वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल बन गय...
राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार सूरजपुर जिले के वनांचल क्षे...
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्व...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के कोपाबेड़ा जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 34 लाख 31 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ कोंडागांव जिले में सकारात...
छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।