शातिर चोर निकला बीटेक डिग्रीधारी, चोरी की 13 बाइक बरामद

Posted On:- 2026-04-23




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी बीटेक डिग्रीधारी है और शहर के अलग-अलग इलाकों से एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी कर चुका था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल वर्मा (33) को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेंद्र नगर, मौदहापारा और पुरानी बस्ती थानों में पहले से ही 11 मामलों में अपराध दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पहले भी वर्ष 2023 में 40 से अधिक वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे पकड़ा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।



Related News
thumb

प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के द्वारा अक्षय तृतीया के दूसरे दिवस पर बाल विवाह की रोकथाम करने एवं...


thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया 520 लाख रू. से अधिक के नहर-जलाशय...

छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन और ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अ...


thumb

साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य ज...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्...


thumb

शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है...


thumb

स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” बनीं सम्पत्ति प्रजापति, हुई 25 हजार ...

मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम खपरीकला की निवासी श्रीमती सम्पत्ति प्रजापति ने सीमित संसाधनों के बावजूद स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर...


thumb

केलो परियोजना की वितरक नहर के कार्यों के लिए 3.56 करोड़ रुपये स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, रायगढ़ जिले के अंतर्गत केलो परियोजना की शरदा वितरक नहर के आर.डी. 0 मी. से 5000 मी. तक सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग ...