रायपुर(वीएनएस)।बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के द्वारा अक्षय तृतीया के दूसरे दिवस पर बाल विवाह की रोकथाम करने एवं समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक बाल विवाह के दूरगामी दुष्प्रभावों की जानकारी का प्रसार करने के लिए बलौदाबाजार भाटापारा एवं पलारी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान 3 स्थानों पर बाल विवाह होने से रोका गया।
19 एवं 20 अप्रैल को दो दिवसीय महाअभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा कुल 75 मामलों में परिवार के घर जाकर हो रहे विवाह में वर - वधु की आयु का परीक्षण किया गया। भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत एक ही परिवार हो रहे दो विवाह में बालिका की आयु 17 वर्ष 6 माह एवं बालक की आयु 19 वर्ष 7 माह की पायी गयी। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्ड लाईन की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बालिका एवं बालिका के परिजनो का बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान कर विवाह हेतु निर्धारित आयु पर ही विवाह करने की समझाईश दी गई। भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र में 17 वर्षीय 10 माह की बालिका का विवाह होने की जानकारी प्रदान की गई। उक्त प्रकरण मे वार्ड पार्षद की उपस्थिति में दोना पक्षो को बाल विवाह से बालिकाओं पर पड़ने वाले शारीरिक, मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान की गई। परिजनो द्वारा अज्ञानतावश अपनी पुत्री का विवाह तय किए जाने की बात स्वीकार करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया। बाल विवाह मुक्त जिला बनाए जाने हेतु सामाजिक सहयोग करने एवं बच्चो के सहायतार्थ आपात्कालीन हेल्पलाईन नंबर 1098 में सूचना देने का अनुरोध किया गया।
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत क्षेत्र में 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी...
कृषि लागत में कमी और मृदा स्वास्थ्य सुधारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में जिला ...
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू ...
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में 22 अप्रैल को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का सफल आयोजन कि...
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि क...
सिंगी बहार में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिलने स्थानीय प्रशासन की त्वरित सार्थक पहल करते हुए आस पास के स्थित घर और पोल्ट्री फ...