’रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने हरी खाद और नील-हरित काई को बढ़ावा’

Posted On:- 2026-04-23




कोरिया (वीएनएस)। कृषि लागत में कमी और मृदा स्वास्थ्य सुधारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में जिला कोरिया के उप संचालक कृषि कार्यालय में प्रशिक्षण- सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संतुलित उर्वरक उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा किसानों को जैविक विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान कृषि अधिकारियों ने हरी खाद एवं नील-हरित काई के उपयोग के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन प्राकृतिक उपायों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटती है, उत्पादन लागत कम होती है और मृदा की उर्वरता व स्थिरता बनी रहती है।

कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर में नील-हरित काई उत्पादन तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे अधिकारियों को व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। इसका उद्देश्य है कि वे ग्राम स्तर पर किसानों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित कर सकें। बैठक में बैकुण्ठपुर एवं सोनहत विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कृषि विभाग ने सिंचाई सुविधा वाले किसानों से अपील की है कि वे मानसून से पूर्व, धान रोपाई के 40-45 दिन पहले सनई एवं ढेंचा जैसी हरी खाद फसलों की बुवाई करें। साथ ही, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को गांवों में चौपाल आयोजित कर संतुलित उर्वरक उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।



Related News
thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 पर बड़ा फोकस : कलेक्टर, सीईओ ने प...

जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक ...


thumb

मेन्ट्टुपल्ली में मीजल्स-रूबेला सर्वेः तीन संदिग्ध बच्चों के सैंपल ...

भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला)...


thumb

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रहा सशक्त सहारा, आयुष्मान कार्ड से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल...


thumb

जिले में निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए विशेष तकनीकी प्रकोष्ठ का...

जिले में संचालित समस्त निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के त्वरित परीक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज...


thumb

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विभागीय समीक्षा, योजनाओं की ज़...

जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।


thumb

’जनसमस्या निवारण शिविर में 1294 आवेदनों में से 760 का निराकरण’

जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत क्षेत्र में 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी...