पत्थलगांव शिविर में 383 दिव्यांगजनों को मिला लाभ, 168 दिव्यांगजनों का हुआ प्रमाणीकरण

Posted On:- 2026-04-23




प्रत्येक मंगलवार जिला अस्पताल में भी बनवा सकते है यूडीआईडी कार्ड

जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में 22 अप्रैल को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में कुल 383 दिव्यांगजनों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ने में बड़ी सुविधा मिली। 

शिविर के दौरान दिव्यांगजनों का प्रमाणन कर 168 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए। इसके साथ ही पेंशन योजनाओं, दिव्यांग ऋण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। लगभग 98 दिव्यांगजनों ने पेंशन एवं ऋण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू की।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि जो दिव्यांगजन इस शिविर में शामिल नहीं हो सके, वे प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल जशपुर के कक्ष क्रमांक 11 में उपस्थित होकर अपना प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनवा सकते हैं। यह शिविर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सहायक उपकरणों का भी वितरण किया गया। ग्राम बागबहार निवासी रामप्रसाद भगत एवं ग्राम बुलडेगा निवासी राजेन्द्र प्रसाद चौहान को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सुगमता आएगी। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। इनमें जनपद पंचायत सदस्य संतोषी भारद्वाज, कौशल्या चौहान, कमलकांत श्रीवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्थलगांव, डॉ. जेम्स मिंज बीएमओ तथा धर्मेन्द्र कुमार साहू, उप संचालक समाज कल्याण प्रमुख रूप से शामिल रहे।




Related News
thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 पर बड़ा फोकस : कलेक्टर, सीईओ ने प...

जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक ...


thumb

मेन्ट्टुपल्ली में मीजल्स-रूबेला सर्वेः तीन संदिग्ध बच्चों के सैंपल ...

भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला)...


thumb

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रहा सशक्त सहारा, आयुष्मान कार्ड से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल...


thumb

जिले में निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए विशेष तकनीकी प्रकोष्ठ का...

जिले में संचालित समस्त निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के त्वरित परीक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज...


thumb

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विभागीय समीक्षा, योजनाओं की ज़...

जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।


thumb

’जनसमस्या निवारण शिविर में 1294 आवेदनों में से 760 का निराकरण’

जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत क्षेत्र में 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी...