घर में काम करने वाली नौकरानी निकली चोर, ढाई लाख नगदी समेत गिरफ्तार

Posted On:- 2026-04-23




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नौकरानी प्रिया ढीढी (19) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपये नगद और चोरी किया गया लॉकर बरामद कर लिया है।

मामला देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी देवाशीष गुरु के घर में प्रिया ढीढी फरवरी 2026 से काम कर रही थी। 21 अप्रैल की शाम घर के सदस्य बाहर गए हुए थे और उस दौरान नौकरानी घर में अकेली थी। इसी बीच उसने बेडरूम की अलमारी से लॉकर सहित 2.50 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी लॉकर ले जाते हुए दिखाई दी।

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह लॉकर खोल नहीं पाई थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Related News
thumb

प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के द्वारा अक्षय तृतीया के दूसरे दिवस पर बाल विवाह की रोकथाम करने एवं...


thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया 520 लाख रू. से अधिक के नहर-जलाशय...

छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन और ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अ...


thumb

साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य ज...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्...


thumb

शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है...


thumb

स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” बनीं सम्पत्ति प्रजापति, हुई 25 हजार ...

मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम खपरीकला की निवासी श्रीमती सम्पत्ति प्रजापति ने सीमित संसाधनों के बावजूद स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर...


thumb

केलो परियोजना की वितरक नहर के कार्यों के लिए 3.56 करोड़ रुपये स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, रायगढ़ जिले के अंतर्गत केलो परियोजना की शरदा वितरक नहर के आर.डी. 0 मी. से 5000 मी. तक सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग ...