ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-04-23




रायपुर (वीएनएस)। मोबाइल कवर के रिफंड के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को खमतराई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने झांसा देकर प्रार्थी से अलग-अलग खातों में कुल 1,35,825 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।

पुलिस के अनुसार, रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें मोबाइल कवर का रिफंड दिलाने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने यूपीआई के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराकर ठगी को अंजाम दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी शशांक बैद्य (29) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का निवासी है।

खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Related News
thumb

प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के द्वारा अक्षय तृतीया के दूसरे दिवस पर बाल विवाह की रोकथाम करने एवं...


thumb

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया 520 लाख रू. से अधिक के नहर-जलाशय...

छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन और ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अ...


thumb

साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य ज...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्...


thumb

शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है...


thumb

स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” बनीं सम्पत्ति प्रजापति, हुई 25 हजार ...

मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम खपरीकला की निवासी श्रीमती सम्पत्ति प्रजापति ने सीमित संसाधनों के बावजूद स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर...


thumb

केलो परियोजना की वितरक नहर के कार्यों के लिए 3.56 करोड़ रुपये स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, रायगढ़ जिले के अंतर्गत केलो परियोजना की शरदा वितरक नहर के आर.डी. 0 मी. से 5000 मी. तक सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग ...