रायपुर (वीएनएस)। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा महावीर स्वामी के कैवल्य कल्याण दिवस निमित्ते सवा पांच लाख नवकार जाप का अनुष्ठान रखा गया है। वैशाख सुदी 10, रविवार 26 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी का केवल ज्ञान प्राप्ति का दिन है । साढ़े बारह वर्ष की कठोर साधना के पश्चात गोदोहासन में काउसग्ग करते हुए महावीर स्वामी को शाल वृक्ष के नीचे ऋजुबालिका नदी के तट पर सम्पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि कैवल्य कल्याणक दिवस पर सम्पूर्ण ज्ञान के प्रकाश में सकल जैन समाज विश्वशांति व भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो के उदघोष व भाईचारे हेतु सवा पांच लाख नवकार महामन्त्र की आराधना करेगा। उन्होंने आगे बताया कि ज्ञान के प्रकाश प्रतिरूप शुद्ध घी के दीपक या चिराग प्रज्वलित कर जैन भाई बहनें घर पर 12 नवकार का जाप कर विश्व में शांति व सद्भभाव हेतु प्रार्थना करेंगे । जाप प्रातः 6 से संध्या 5 बजे के मध्य किया जावेगा।
महावीर कोचर ने कहा कि इस आयोजन की विशेषता है कि भगवान महावीर स्वामी को जिस गोदोहासन मुद्रा में केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी सकल जैन समाज उसी गोदोहासन मुद्रा में घर घर 12 नवकार महामन्त्र का जाप करेंगे गोदोहासन में जाप की फ़ोटो , वीडियो कार्यक्रम संयोजक महावीर कोचर 8889063888 व मंजू टाटिया 9827464648 , मंजू कोठारी 94063 16281 , मयूरी गोलछा 88178 10952 के मोबाईल नम्बर पर व्हाट्सएप करें । महेन्द्र कोचर ने बताया कि इसका प्रचार छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत के जैन समाज में किया जावेगा । ताकि विश्व में फैले युद्ध की भयावह परिस्थितियों में भी परमात्मा के सम्पूर्ण ज्ञान के प्रकाश में नवकार जाप से विश्व शांति व भाईचारा बनाए रखने की शक्ति जनमानस को प्राप्त हो ।
बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के द्वारा अक्षय तृतीया के दूसरे दिवस पर बाल विवाह की रोकथाम करने एवं...
छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन और ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्...
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है...
मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम खपरीकला की निवासी श्रीमती सम्पत्ति प्रजापति ने सीमित संसाधनों के बावजूद स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर...
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, रायगढ़ जिले के अंतर्गत केलो परियोजना की शरदा वितरक नहर के आर.डी. 0 मी. से 5000 मी. तक सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग ...