सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए लगाए गए ई-केवाईसी कैंप का जायजा लिया।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद महिलाओं और संबंधित कर्मचारियों से ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली और सभी पात्र हितग्राहियों का जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए।
इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभों की जानकारी देते हुए समय पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आगामी जनगणना 2027 के संबंध में भी जागरूक किया।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में मकान जनगणना का कार्य ऑनलाइन एवं डिजिटल माध्यम से प्रारंभ हो चुका है और इसका पहला चरण संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक ...
भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला)...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल...
जिले में संचालित समस्त निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के त्वरित परीक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज...
जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत क्षेत्र में 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी...