चाकू मारकर लूट की वारदात का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

Posted On:- 2026-04-25




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में चाकू मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। खमतराई थाना पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अमरदास सहित दो विधि के साथ संघर्षरत बालक भी हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, 21-22 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 1 बजे रावांभाठा मेटल पार्क में ट्रक खड़ा कर सो रहे ड्राइवर शेख जहांगीर पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से उसके पैर और हाथ पर वार किया और उसके पास रखे 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल (CG 04 QU 0427) जब्त की। साथ ही लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम व एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Related News
thumb

नवा तरिया’ से बढ़ेगी महिला समूहों की आजीविका, जल संरक्षण के साथ होगा...

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, ...


thumb

सपनों को मिली पक्की छत : प्रधानमंत्री आवास योजना से संवरा प्रदीप रा...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के जीवन में किस तरह खुशहाली का सवेरा लेकर आ रही है, इसका जीवंत उदाहरण सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विक...


thumb

मानसून से पूर्व जरूरी निर्माण कार्य करें पूर्ण : कलेक्टर वसंत

कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले के सभी निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस बात...


thumb

लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ “युवा फेस्ट-2026”, नृत्य ने बांधा ...

जिले के पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” का दूसरा दिन उत्साह, रंग और सांस्कृतिक उमंग से सराबोर रहा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ...


thumb

युवा फेस्ट : पहले दिन छाया तकनीक, संस्कृति और संगीत का रंग, युवाओं ...

जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 24 अप्रैल से प्रारंभ हुए दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौ...


thumb

जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय : कलेक्टर कन्नौजे

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शुक्रवार संध्या को आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी भारत की जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण...