राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान

Posted On:- 2026-04-27




दुर्ग (वीेएनएस)। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में दुर्ग, भिलाई-3 एवं धमधा क्षेत्र के पैरालीगल वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर वित्तीय साक्षरता एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। शिविर के अंतर्गत पीएलवी टीमों ने गाँवों, शहरों एवं मोहल्लों में घर-घर जाकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं युवाओं को साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, आमजन को नि:शुल्क विधिक सहायता, नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा तथा विभिन्न प्रकार की कानूनी सलाह के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क अधिवक्ता एवं कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान आमजन को किसी अन्य व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, मोबाइल फोन के सुरक्षित एवं सही उपयोग के बारे में समझाया गया और यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है, तो उसकी शिकायत दर्ज किए जाने की पूरी प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया गया।



Related News
thumb

दिल्ली में चमका कबीरधाम का परचम: अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों न...

मेहनत,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण जब एक साथ मिलते हैं,तो सफलता खुद कदम चूमती है।


thumb

एम्पीरिया सैफायर ग्रीन में 4 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम संपन्न, प्र...

राजधानी रायपुर के एम्पीरिया सैफायर ग्रीन कम्युनिटी हॉल में आयोजित 4 दिवसीय ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’ का रविवार को समापन हुआ


thumb

जवाहर नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'

रविवार को भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' रेडियो प्रसारण के 133वें ...


thumb

पेयजल आपूर्ति में निगम प्रशासन फेल, अप्रैल में ही गहराया संकट

गर्मी अभी शुरू ही हुई है और राजधानी में पेयजल संकट गहरा गया है। रायपुर के अधिकांश इलाकों में नल सूख गए हैं, और टैंकर्स की दौड़ शुरू हो गई है


thumb

किसी भी कानूनी लड़ाई में स्वयं को कमजोर न समझें : न्यायाधीश हिमांशु...

श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दि...


thumb

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधु...