पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र

Posted On:- 2026-04-28




गंगटोक (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की कोशिश कर रहा है। आप सभी तैयार रहिए। प्रधानमंत्री ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पीएम कहते हैं, "मुझे क्या आपलोग फुटबॉल खेलना सीखाएंगे। ऐसा तो नहीं कि आपलोग मुझे हरा देंगे।

पीएम ने एक बच्चे से कहा कि आप अच्छे कोच बन सकते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, खेलने के लिए सिर्फ अभ्यास काफी नहीं है। मैच होना चाहिए। इससे हम सीखते हैं। हममें जुनून पैदा होता है। आने वाले दिनों में इसे लोकप्रिय बनाना है। आपको पता होगा भारत ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने का प्रयास कर रहा है। उस समय तक आपलोग परिपक्व खिलाड़ी बन जाएंगे। इसलिए आप सभी को अभी से बेहतर करना का प्रयास करना चाहिए और अपनी तैयारी ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करिए।

पीएम मोदी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए और खिलाड़ियों के बीच से गेंद निकालते हुए कई गोल भी किए। इससे पहले पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन।

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को फुटबॉल पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया। पीएम 27 अप्रैल की शाम को गंगटोक पहुंचे थे। उनका मंगलवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। बच्चों के साथ समय बिताने के बाद प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे, जहां वे राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे।

ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं, और इनका उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।



Related News
thumb

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी

अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप 2025 का चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ दी है।


thumb

एशियाड में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड:15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सबसे...

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।


thumb

भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का समापन, भारत 85 पदक...

शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का रविवार को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जी...


thumb

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।


thumb

पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल

भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम को शुक्रवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में फाइनल में नौ बार की चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम ने हर...


thumb

एशियन गेम्स 2026 : लवलीना ने भारत को दिलाया 12वां स्वर्ण पदक

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।