ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने पुतिन से मुलाकात की

Posted On:- 2026-04-28




मॉस्को (वीएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की और एकजुटता दिखाने और कूटनीति समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री अराघची ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में श्री पुतिन से यह मुलाकात की।

उन्होंने एक्स पर कहा, इस इलाके में बड़े उतार-चढ़ाव के बीच रूस के साथ उच्चतम स्तर पर बातचीत करके खुशी हो रही है। हाल की घटनाओं ने हमारी रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती को दिखाया है। जैसे-जैसे हमारा रिश्ता बढ़ रहा है, हम एकजुटता के लिए शुक्रगुजार हैं और कूटनीति के लिए रूस के समर्थन का स्वागत करते हैं।

उन्होंने श्री पुतिन और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की।



Related News
thumb

व्हाइट हाउस पार्टी में गोली चलाने वाले को ट्रंप ने बताया “लोन वुल्फ”

हमलावर का नाम कोल थॉमस एलेन है।सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक कोल थॉमस एलेन पेशे से एक पार्ट टाइम टीचर है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।


thumb

व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान गोलीबारी

अमेरिका के वाशिंगट में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है।


thumb

ईरानी विदेश मंत्री ने मुनीक से की मुलाकात, अमरीका के आगे झुकने,सीधी...

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन वार्ताओं को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है, प्रमुख मार...


thumb

अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी पर घमासान

अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर विवाद के बीच शीर्ष डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


thumb

अमेरिका में चीन से जुड़े कॉपर डील पर बवाल, सीनेटर्स ने सुरक्षा पर उ...

अमेरिका में चीन से जुड़े एक कॉपर (तांबा) खनन सौदे को लेकर राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। वरिष्ठ डेमोक्रेट सीनेटर्स ने इस डील को राष्ट्रीय सुरक...