जशपुर जिले के 36 क्लस्टरों में सुशासन तिहार का शिविर, 5 मई से खूंटीटोली से शुरुआत

Posted On:- 2026-04-30




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में कुल 36 क्लस्टरों में शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें 31 क्लस्टर जनपद पंचायत क्षेत्रों तथा 5 क्लस्टर नगरीय निकायों में शामिल हैं।

प्रत्येक ग्रामीण क्लस्टर शिविर में लगभग 11 से 18 गांवों के लोग शामिल होकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, जबकि नगरीय क्षेत्रों के शिविरों में एक क्लस्टर के अंतर्गत 15 वार्डों के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। जशपुर कलेक्टर ने इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला शिविर 05 मई 2026 को कांसाबेल विकासखंड के खूंटीटोली में आयोजित होगा। इसके बाद अलग-अलग विकासखंडों में तय तिथियों के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे। बगीचा क्षेत्र में 07 मई से 29 मई तक विभिन्न स्थानों पर शिविर लगेंगे, वहीं कुनकुरी, जशपुर, दुलदुला, मनोरा, पत्थलगांव, कांसाबेल और फरसाबहार क्षेत्रों में भी निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगरीय निकायों में भी नागरिकों की सुविधा के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें नगर पंचायत बगीचा, नगर पालिका पत्थलगांव, नगर पंचायत कोतबा, नगर पंचायत कुनकुरी और नगर पालिका जशपुर शामिल हैं।सुशासन तिहार के तहत नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सीधे शिविरों में प्रस्तुत कर सकेंगे।इन आवेदनों का निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ ही समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करें और इस पहल का लाभ उठाएं।




Related News
thumb

पहले शिविर में राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- 'समय सीम...

छत्तीसगढ़ में सरकार की 'सुशासन' को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 'सुश...


thumb

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, ...


thumb

कार्य में लापरवाही बरतने पर पद से हटाया गया आवास मित्र

गौरेला पेंड्रा मरवाहीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास मित्र को पद से पृथक कर दिया गया है।


thumb

काजू उत्पादन कार्य का कलेक्टर-सीईओ ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुदरी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा काजू पेड़ों की देखरेख एवं रख-र...


thumb

कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह के विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाहीकलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द...


thumb

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की मंदरौद ग्राम पंचायत...

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप स...