जिले में 1 मई को बम्हनी, खुटेरी, सलडीह व लंबर में होगा समाधान शिविर का आयोजन

Posted On:- 2026-04-30




महासमुंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 01 मई से 05 जून 2026 तक जिले में कुल 41 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें महासमुंद विकासखंड में 10, बागबाहरा में 7, पिथौरा में 9, बसना में 7, सरायपाली में 7 तथा तुमगांव नगरीय निकाय में एक क्लस्टर शामिल है। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभ वितरण भी किया जाएगा।

समाधान शिविर का आयोजन 01 मई 2026 को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें 16 ग्राम के नागरिकों का मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेरी के प्राथमिक शाला खुटेरी में आयोजित समाधान शिविर में 17 ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलडीह के पंचायत भवन के सामने शिविर का आयोजन होगा, जिसमें 20 ग्रामों के नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लम्बर के हाई स्कूल लम्बर में आयोजित शिविर में 20 ग्रामों के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।



Related News
thumb

राजनांदगांव शहर के 7 थोक व 6 फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया...

शासन के निर्देशानुसार सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खा...


thumb

निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने शिविरों में 130 दिव्यांगजनों का व...

भारत सरकार की एडिप योजना तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) अंतर्गत भारतीय कृत्र...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 : सीईओ नंदनवार ने श्रमदान कर सोख्ता गड...

जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के अंतर्गत आज जिला पंचायत परिसर महासमुं...


thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...


thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...


thumb

शल्य चिकित्सा : 5 माह से पीड़ित केतकी सेठी को मिली दांत दर्द से मुक्ति

बस्तर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल से चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक ग्रा...