शल्य चिकित्सा : 5 माह से पीड़ित केतकी सेठी को मिली दांत दर्द से मुक्ति

Posted On:- 2026-04-30




जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल से चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक ग्रामीण महिला को लंबे समय से चली आ रही गंभीर पीड़ा से निजात दिलाई। ग्राम बड़े आरापुर की निवासी केतकी सेठी पिछले 5 महीनों से दांतों के असहनीय दर्द से जूझ रही थीं। इस लंबी अवधि के दौरान उन्होंने कई स्थानीय उपचारों का सहारा लिया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही थी।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषभ साव ने बताया कि अंततः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल पहुँचने पर चिकित्सा अधिकारी (दंत) डॉ. अश्लेषा तिवारी ने गहन परीक्षण के बाद पाया कि मरीज के निचले जबड़े का अंतिम दाढ़ (मेसियोएंगुलर इम्पैक्टेड 38 मोलर) हड्डी के भीतर टेढ़ा फंसा हुआ था। इस तरह की स्थिति में दांत पूरी तरह बाहर नहीं आ पाता और वह अगले दांतों के साथ-साथ जबड़े की हड्डी पर भी दबाव बनाता है, जिसके कारण केतकी सेठी पिछले कई महीनों से न तो ठीक से भोजन कर पा रही थीं और न ही चैन की नींद सो पा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जिकल डिसइम्पेक्शनश् और बक्कल पैड करेक्शन का निर्णय लिया। इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. तिवारी ने अपनी टीम, जिसमें सहायक सुबन नाग और सिस्टर कल्पना शामिल थीं, के साथ मिलकर अत्यंत कुशलतापूर्वक संपन्न किया। सर्जरी के माध्यम से न केवल टेढ़े फंसे दांत को निकाला गया, बल्कि आसपास के ऊतकों का सुधार भी किया गया ताकि घाव जल्दी भर सके।

इस सर्जरी के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद मरीज केतकी सेठी ने राहत की सांस ली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में इस स्तर की विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब बड़े निजी अस्पतालों के महंगे इलाज पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। 5 माह के लंबे दर्द के सफर के बाद केतकी को मिली इस मुस्कान के लिए उन्होंने और उनके परिजनों ने डॉ. अश्लेषा तिवारी तथा पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया है। अस्पताल प्रशासन ने भी टीम के इस समर्पित कार्य की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।ु



Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...