सिल्क समग्र-2 योजना जिले के किसानों के लिए आय और आत्मनिर्भरता का नया मार्ग

Posted On:- 2026-04-30




महासमुंद (वीएनएस)। जिले में केंद्र प्रायोजित सिल्क समग्र 2 योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार किया है। रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने एवं आय के नए अवसर सृजन करने के उद्देश्य से लागू इस योजना के तहत महासमुन्द जिले में अब तक 21 किसानों का चयन कर शहतूत पौधरोपण का कार्य सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जो कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं नए रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण है।  

सिल्क समग्र 2 योजना मुख्यरूप से उन लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए है जिनके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है। ऐसे किसान अपनी एक एकड़ भूमि में शहतूत की खेती कर कृमिपालन के माध्यम से रेशम उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। किसान वर्षभर में 5-6 बार कृमि पालन कार्य कर सकते हैं और प्रत्येक कृमि पालन से 30 से 40 हजार की आय संभव है। इस प्रकार खर्च कटौती के बाद प्रतिवर्ष लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए तक की शुद्ध आय प्राप्त की जा सकती है।

योजना के तहत चयनित किसानों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न मदों में आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। पौधरोपण और सिंचाई के लिए 60-60 हजार रुपए, कृमि पालन गृह निर्माण हेतु 3 लाख 25 हजार रुपए तथा कीट पालन उपकरण एवं सामग्री के लिए 55 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इस प्रकार कुल मिलाकर प्रत्येक किसान को 5 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है, जिसमें 80 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार का और 20 प्रतिशत राज्य सरकार का है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निरीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए 28 अप्रैल 2026 को केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं रेशम संचालनालय रायपुर की संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद जिले का दौरा किया गया। टीम में केंद्रीय रेशम बोर्ड के उप सचिव सब्यसाची खान, साइंटिस्ट डी विनोद सिंह एवं रेशम संचालनालय रायपुर के सहायक संचालक भजनलाल उइके शामिल थे। साथ में महासमुंद जिले के प्रभारी जिला रेशम अधिकारी एवं उपसंचालक रेशम रायपुर ठाकुरराम उइके उपस्थित थे।

अधिकारियों ने चयनित स्थलों पर शहतूत पौधरोपण एवं कृमि पालन गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी अनुपालन का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही लाभार्थी किसानों से संवाद कर उनके अनुभव, आय में हुए बदलाव तथा सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर जिले के रेशम विभाग के कर्मचारी गोपाल बंजारा, किंकर दास, धर्मलय सिदार, ललित नाग एवं योगेन्द्र सोनी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

राजनांदगांव शहर के 7 थोक व 6 फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया...

शासन के निर्देशानुसार सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खा...


thumb

निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने शिविरों में 130 दिव्यांगजनों का व...

भारत सरकार की एडिप योजना तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) अंतर्गत भारतीय कृत्र...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 : सीईओ नंदनवार ने श्रमदान कर सोख्ता गड...

जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के अंतर्गत आज जिला पंचायत परिसर महासमुं...


thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...


thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...


thumb

शल्य चिकित्सा : 5 माह से पीड़ित केतकी सेठी को मिली दांत दर्द से मुक्ति

बस्तर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल से चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक ग्रा...