कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से उत्पादन ठप

Posted On:- 2026-05-01




कोरबा (वीएनएस)। जिले के मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में गुरुवार देर रात ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 1:45 बजे पावर ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन और दमकल विभाग को तत्काल जानकारी दी गई।

सूचना पर चाकाबुड़ा स्थित एसीबी प्लांट से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

इस घटना के चलते प्लांट की 300 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट को बंद करना पड़ा, जिससे बिजली उत्पादन ठप हो गया। प्रारंभिक आकलन में भारी आर्थिक नुकसान की बात सामने आई है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्लांट में वैकल्पिक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था है, जिसके जरिए जल्द ही उत्पादन बहाल करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, तकनीकी टीम द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।



Related News
thumb

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, ...


thumb

कार्य में लापरवाही बरतने पर पद से हटाया गया आवास मित्र

गौरेला पेंड्रा मरवाहीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास मित्र को पद से पृथक कर दिया गया है।


thumb

काजू उत्पादन कार्य का कलेक्टर-सीईओ ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुदरी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा काजू पेड़ों की देखरेख एवं रख-र...


thumb

कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह के विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाहीकलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द...


thumb

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की मंदरौद ग्राम पंचायत...

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप स...


thumb

अम्बिकापुर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 5 मई को

अम्बिकापुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 05 मई 2026 को जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की बैठक दोपहर 11ः00 बजे जिला पंचायत स...