CGPSC मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा

Posted On:- 2026-05-01




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मेंस) परीक्षा की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई तक होनी थी, लेकिन अभ्यार्थियों द्वारा तैयारी के लिए अधिक समय की मांग के बाद आयोग ने परीक्षा जून माह तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

मेंस परीक्षा अब 6 से 9 जून को
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार राज्य सेवा (मेंस) परीक्षा की नई तिथियां 6, 7, 8 और 9 जून 2026 निर्धारित की गई हैं। यह परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियों 16-19 मई के स्थान पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के पांच जिलों- सरगुजा (अम्बिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के निर्धारित केंद्रों में होगी।

यह है नई समय-सारिणी-
6 जून 2026, शनिवार
9 AM – 12 PM : पेपर-I (Language)
2 PM – 5 PM : पेपर-II (Essay)

7 जून 2026, रविवार
9 AM – 12 PM : पेपर-III (General Studies-I)
2 PM – 5 PM : पेपर-IV (General Studies-II)

8 जून 2026, सोमवार
9 AM – 12 PM : पेपर-V (General Studies-III)
2 PM – 5 PM : पेपर-VI (General Studies-IV)

9 जून 2026, मंगलवार
9 AM – 12 PM : पेपर-VII (General Studies-V)

अभ्यार्थियों की मांग पर लिया गया फैसला
अभ्यार्थियों का कहना था कि उन्हें मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। उनकी इस मांग को ध्यान में रखते हुए CGPSC ने परीक्षा शेड्यूल में संशोधन किया।




Related News
thumb

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, ...


thumb

कार्य में लापरवाही बरतने पर पद से हटाया गया आवास मित्र

गौरेला पेंड्रा मरवाहीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास मित्र को पद से पृथक कर दिया गया है।


thumb

काजू उत्पादन कार्य का कलेक्टर-सीईओ ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुदरी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा काजू पेड़ों की देखरेख एवं रख-र...


thumb

कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह के विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाहीकलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द...


thumb

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की मंदरौद ग्राम पंचायत...

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप स...


thumb

अम्बिकापुर जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 5 मई को

अम्बिकापुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 05 मई 2026 को जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की बैठक दोपहर 11ः00 बजे जिला पंचायत स...